चार दोस्त सफ़र कर रहे थे… मार्ग में समय व्यतीत कैसे हो, इसलिए चारों दोस्तों ने कोई कार्य करने की ठानी… एक मित्र गया और मिट्टी लेकर आया.. दूसरे मित्र ने उस मिट्टी से सुंदर सी मूर्ति बना दी.. तीसरे मित्र ने उस मूर्ति में ऐसे रंग भरे की ऐसा लगने लगा की मूर्ति बोल पड़ेगी… चौथा व्यक्ति तंत्र मंत्र की जानकारी रखता था.. उसने उस मूर्ति में चेतना भर दी.. प्राण डाल दिये उस मूर्ति में…. अब थोड़ी देर बाद चारों लड़ने लगे की ज्यादा योगदान किसका है…. मिट्टी नहीं होती तो मूर्ति नहीं बनती.. पर कोरी मिट्टी बेचारी क्या करती? चित्रकार नहीं होता तो मूर्ति बेजान सी दिखती.. उसके रंग से ही मूर्ति मूर्ति सी दिखी… चेतना के बिना मूर्ति क्या करती.. बिना प्राण के किसी के होने और ना होने में क्या मतलब…. अब आप ही बतावो की किसका योगदान सर्वाधिक है…

1 thought on “जो आपमें जोश भर दे वही आपका अपना है….”
Pingback: Best motivational Story in Hindi - ShreeUMSA.com